महासमुंद

महासमुंद:तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस ने दर्ज किया केस

महासमुंद। जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सलमान खान (34/38 वर्ष) निवासी ग्राम पीरदा, थाना तुमगांव, 26 जुलाई 2026 की रात अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 HD 9072 से अपने भांजे मोहम्मद करीम से मिलने संजय कानन की ओर जा रहा था। रात लगभग 11:10 बजे किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में सलमान खान के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल को जिला अस्पताल महासमुंद लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की।
मर्ग जांच के दौरान प्रथम दृष्टया अज्ञात वाहन चालक की लापरवाही सामने आने पर पुलिस ने धारा 106(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन एवं उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!