सरायपाली

अब सरायपाली में ही होगा बच्चों का विशेषज्ञ इलाज, अग्रवाल नर्सिंग होम की पीडियाट्रिक टीम देगी आज देंगे सेवाएं

सरायपाली। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उन्हें समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना की पीडियाट्रिक (शिशु रोग विशेषज्ञ) टीम अब सरायपाली में भी अपनी सेवाएं प्रदान करेगी। आगामी 3 नवंबर 2026 से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को बच्चों के उपचार एवं स्वास्थ्य परामर्श के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक सरायपाली में उपलब्ध रहेंगे।
इस चिकित्सा टीम में वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश ठाकुर, एमडी पीडियाट्रिक डॉ. संतोष घोरमाड़े एवं एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दीक्षित जे. राम शामिल हैं।
ये विशेषज्ञ चिकित्सक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सरायपाली स्थित अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, मेन रोड, आईडीबीआई बैंक एवं संतोषी माता मंदिर के पास अपनी सेवाएं देंगे।
इस सुविधा से सरायपाली एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अभिभावकों को बच्चों के इलाज और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श के लिए दूर जाने की आवश्यकता कम होगी। स्थानीय स्तर पर ही बच्चों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
अधिक जानकारी एवं अपॉइंटमेंट के लिए मोबाइल नंबर 91743-35366, 91313-44252, 93036-23130 एवं 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!