नवंबर माह में अग्रवाल नर्सिंग होम में मिलेगी सुपरस्पेशलिटी चिकित्सा सुविधा, विशेषज्ञ डॉक्टरों की रहेगी उपलब्धता

बसना। क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा नवंबर माह में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल प्रबंधन ने नवंबर 2026 में विशेषज्ञ डॉक्टरों के आगमन का कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत चर्म रोग, पेट रोग, हृदय रोग, किडनी एवं मूत्र रोग, बाल रोग, नेत्र रोग, मनोरोग, स्त्री रोग सहित विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सक निर्धारित तिथियों पर मरीजों का उपचार एवं परामर्श देंगे।
अस्पताल द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 7 नवंबर को चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार, 10 नवंबर को इनफर्टिलिटी एवं फीटल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. स्वाति कुमारी, 12 नवंबर को किडनी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि धर तथा मनोरोग एवं यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. बी. त्रिवेदी अपनी सेवाएं देंगे। 13 नवंबर को गठिया रोग विशेषज्ञ डॉ. नमन जैन एवं यूरोसर्जन डॉ. योगेश बारापात्रे उपलब्ध रहेंगे।
इसी प्रकार 14 नवंबर को पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. साकेत अग्रवाल, 20 नवंबर को यूरोसर्जन डॉ. तुषार दानी, बाल हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल चौहान तथा किडनी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नमन पाठक मरीजों का उपचार करेंगे। 21 नवंबर को नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनीष सक्सेना, 22 नवंबर को वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सांवर अग्रवाल एवं मस्तिष्क तथा स्पाइन विशेषज्ञ डॉ. पंकज शाह उपलब्ध रहेंगे।
वहीं 25 नवंबर को रक्त विकार एवं कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अद्वय गुप्ता, 26 नवंबर को पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. नादिया मुर्दिन एवं मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. बी. त्रिवेदी, जबकि 28 नवंबर को हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.एस. पाढ़ी एवं किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. करण सराफ मरीजों को परामर्श देंगे।
इसके अलावा नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन डॉ. देवेश अग्रवाल प्रत्येक रविवार को उपलब्ध रहेंगे। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सभी विशेषज्ञ चिकित्सक निर्धारित तिथि एवं समय के अनुसार सेवाएं देंगे।
अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बसना जिला महासमुंद द्वारा क्षेत्र के लोगों से अपील की गई है कि वे विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने के लिए निर्धारित तिथियों पर अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी एवं संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।






























