बसना

बसना:पुराने विवाद को लेकर युवक पर हमला, पत्थर मारकर किया घायल

बसना। थाना क्षेत्र के ग्राम चिमरकेल-देवरी मार्ग पर रविवार शाम पुराने विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि ग्राम काटपाली निवासी खिरेन्द्र और उसके साथियों ने रास्ता रोककर गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और पत्थर से हमला कर घायल कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सरायपाली निवासी पीड़ित 26 जुलाई को अपने साथी योगेन्द्र कुमार पात्र के साथ चिमरकेल बाजार से वापस गांव लौट रहा था। शाम करीब 6 बजे चिमरकेल-देवरी रोड स्थित तालाब के पास खिरेन्द्र ने एक दिन पहले हुए विवाद का हवाला देते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि खिरेन्द्र ने पत्थर से पीड़ित के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसके सिर से खून निकलने लगा। इसके बाद आरोपियों ने हाथ-मुक्कों और लातों से भी मारपीट की।
बीच-बचाव करने पहुंचे योगेन्द्र कुमार पात्र के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनके सिर और दाहिनी भौंह के पास चोट आई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि घटना को आसपास के ग्रामीणों ने देखा तथा बाद में उसने गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!