सरायपाली

सरायपाली:महुआ शराब बेचने की तैयारी में आरोपी दबोचा गया

सरायपाली। सरायपाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 60 वर्षीय एक व्यक्ति को 4 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से जब्त शराब की अनुमानित कीमत 800 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम दर्राभाठा स्थित बीज निगम के पास एक व्यक्ति बिक्री के लिए अवैध महुआ शराब रखे हुए है। सूचना पर प्रधान आरक्षक राधाचरण प्रधान अपनी टीम एवं गवाहों के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर आरोपी पराउ निषाद (60 वर्ष), निवासी मोहंदा, थाना सरायपाली को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2-2 लीटर क्षमता की दो स्प्राइट बोतलों में कुल 4 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने शराब बिक्री के उद्देश्य से रखना स्वीकार किया। पुलिस ने शराब जब्त कर उसका नमूना परीक्षण हेतु सुरक्षित किया तथा शेष शराब को सीलबंद कर जब्त कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद मामला जमानती होने से जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया। मामले की विवेचना जारी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!