सरायपाली

सरायपाली: आलमारी में रखे गुल्लक व नगदी रकम हुआ पार जानिए मामला

सरायपाली।    आरक्षी केद्र अंतर्गत चोरी का मामला सामने आया है। श्रवण कुमार प्रधान  ने पुलिस को बताया कि  वार्ड नं 05 पतेरापाली थाना सरायपाली  जिला महासमुंद का रहने वाला है। शासकीय उच्च प्राथमिक शाला ग्राम लुकापारा में शिक्षक के पद पर पदस्थ है दिनांक 26/11/2025 को रात्रि लगभग 01/30 बजे के आसपास अपने घर में था उसी दौरान बडे पिताजी मंगता प्रधान उठे तो देखे कि  घर के अन्दर से टींकू ऊर्फ तुषार विशाल पिता प्रमोद विशाल ग्राम पतेरापाली का  घर के अन्दर से गुल्लक (पैसे रखने का पात्र) को लेकर निकल रहा था जिसे देखकर जोर-जोर से चोर-चोर कहकर चिल्लाने लगे तब टींकू ऊर्फ तुषार विशाल  घर के गेट को खोल कर एवं सामने लोहे के 07-08 फीट के गेट को फांद कर कूद गया और वहीं नीचे गिर गया। तब टींकू के द्वारा चोरी कर ले जा रहे गुल्लक नीचे गिर कर टुट कर गिर गया और पैसा बिखर गया। उसी समय पडोस का महिपाल प्रधान अपने घर से देखा तो टींकू ऊर्फ तुषार  विशाल  लंगडाते हुए दौडकर भाग रहा था। जिसे  बडे पिताजी मंगता प्रधान भी देखे है। तब हो हल्ला की आवाज को सुनकर  बाहर आया तब बडे पिताजी घटना के बारे में बताये तो  अपने घर के अन्दर आलमारी को जाकर देखा तो आलमारी में रखें गुल्लक और वहीं  पर 500-500 के 10 नोट कुल 5000 रूपये नही था।   पुलिस ने 305-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!