सरायपाली :जीवन में आत्मविश्वास का होना बेहद जरूरी: मनीष

सरायपाली( काकाखबरीलाल). शहर में स्थित केंद्रीय विद्यालय सरायपाली में रामकृष्ण मिशन नई दिल्ली द्वारा एक दिवसीय जागरूक नागरिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत बच्चों में आत्मविश्वास की भावना और श्रेष्ठ नागरिक बनने के गुणों का विकास करना मुख्य उद्देश्य था।
इस दौरान प्राचार्य राहुल देव व मनीष सोनी साथ ही शिक्षकों एवं बच्चों के द्वारा स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम प्रभारी सदाशिव बिसी के मार्गदर्शन में बच्चों ने एसीपी क्षेत्रीय समन्वयक मनीष सोनी का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ अनुभव साझा करते हुए जीवन में आने वाली असंख्य समस्याओं और उनके निवारण की जानकारी दी गई। इसमें वक्ता के रूप में अपने विचार साझा करते हुए मनीष सोनी ने कहा कि बच्चे के मानसिक स्वरूप को समझते हुए उसमें आत्मविश्वास की भावना का होना बेहद जरूरी है। क्योंकि जब बच्चा किसी भी सवाल का उत्तर देता है तो हम उसके जवाब तो सही और गलत के आंकलन से देखना शुरू करते हैं। इससे बच्चे में हीन भावना आती है और वह सवालों के जवाब देना बंद कर देता है, इसलिए बच्चे के जीवन में आत्मविश्वस का होना बेहद जरूरी है। अंत में प्राचार्य ने मनीष सोनी एसीपी क्षेत्रीय समन्वयक का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि एसीपी हमें यह समझने में मदद करता है कि कैसे एक साधारण जीवन को कदम दर कदम असाधारण जीवन में बदलना है। कार्यक्रम में छात्रों के साथ शिक्षक उपस्थित रहे।


























