
सरायपाली(काकाखबरीलाल)। सराईपाली की समाज सेवी संस्था वृद्ध जन सेवा समिति द्वारा 75 वर्षीय एकल बुजुर्ग महिला विमला भोई का अंतिम संस्कार किया गया। वृद्धजन सेवा समिति के संरक्षक हरदीप सिंह रैना ने बताया की सोमवार शाम को ग्राम खमार पाली से हमारी समिति के पास फोन आया कि विमला भोई उम्र 75 वर्ष वृद्ध महिला का निधन हो गया है और करोना कॉल होने के कारण ग्रामवासी महिला का अंतिम संस्कार नहीं कर पा रहे हैं। हरदीप सिंह रैना ने बताया जब हम वहां पहुंचे हम लोगों ने पीपीई किट पहना और बुजुर्ग महिला के घर में प्रवेश किया तो देखा कि बुजुर्ग महिला अपने घर में जमीन पर मृत पड़ी है महिला के मुंह में चीटियां लग चुकी थी हाथ पैर अकड़ चुके थे ऐसे में मेरे साथ उपस्थित वृद्ध जन सेवा समिति की अध्यक्ष रूबी सिंह ठाकुर एवं कैलाश यादव ने विमला भोई के अकड़े हुए शरीर को सीधा कर और पॉलिथीन में लपेटकर ट्रैक्टर में रखकर मुक्तिधाम पर ले जाया गया जहां ग्राम वासियों द्वारा लकड़ी की व्यवस्था की गई थी विमला देवी की अस्थि सजाकर मुखाग्नि देकर उनका अंतिम संस्कार किया गया ।
वृद्ध जन सेवा समिति के अध्यक्ष रूबी सिंह ठाकुर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि करोना काल में ऐसे बहुत से मामले सामने आएंगे ऐसे में ग्राम वासियों को शहरवासियों को घबराने की बजाए सावधानी से काम लेना चाहिए, करोना से घबराकर या डर कर हम किसी मृतक के शरीर का अंतिम संस्कार ना करें यह भी सही नहीं है। जिस प्रकार हमारी समिति ने करोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए मृतक बुजुर्ग महिला विमला बाई का अंतिम संस्कार किया ऐसे और भी लोगों को आगे आने की जरूरत है तथा जागरूकता की जरूरत है हमारी समिति द्वारा चल मृत महिला के अंतिम संस्कार करने के साथ-साथ गांव के बहुत से युवाओं को इस हेतु प्रेरित किया गया गांव के युवाओं ने आने वाले समय में हमारे साथ काम करना की बात भी कही है।
महिला का अंतिम संस्कार वृद्ध जन सेवा समिति के हरदीप सिंह रैना, रूबी सिंह ठाकुर कैलाश यादव ने किया ।

























