सरायपाली

सरायपाली: विधिक साक्षरता की जानकारी

 

 

सरायपाली(बलौदा) : डॉ भीमराव अम्बेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा में संचालित रासेयो इकाई द्वारा कार्यक्रम अधिकारी  कमला बाई दीवान के नेतृत्व में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर केना में शिविर के तृतीय दिवस के अवसर पर शशिकांत पटेल नोटरी अधिवक्ता सरायपाली के द्वारा विधिक साक्षरता के अंतर्गत विधि से संबंधित विभिन्न प्रकार के नियमों, पास्को एक्ट आदि की जानकारी दिए साथ ही स्वयंसेवकों से परिचर्चा भी किए और उनको प्रश्नों का समाधान किए.साथ ही जनसंपर्क कार्य व साक्षरता रैली निकाल कर ग्राम केना ग्रामीण जनों को साक्षरता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किए,साथ ही रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिए कार्यक्रम में रोहित कुमार चौधरी शिविर संगठक झरना स्वाई एवं समस्त स्वयंसेवक सम्मिलित रहे. उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी करुणा सागर जाल ने दी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!