सरायपाली

बलौदा:चाकू लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक धरा गया पढ़े पूरी खबर

बलौदा। थाना बलौदा पुलिस ने ग्राम हरिबनपुर से बलौदा मार्ग स्थित पुलिया के पास धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को 27 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुलिया के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को धमका रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान प्रवीण पाल (30), पिता कपुरचंद पाल, निवासी हरिबनपुर, थाना बलौदा, जिला महासमुंद के रूप में हुई। पुलिस ने चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा, लेकिन आरोपी के पास कोई दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद उसके कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद कर जब्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 27 सितंबर को दोपहर 2:10 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देने के बाद आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!