सिंघोड़ा:जेठ की दबंगई…..महिला से लाठी से मारपीट, गाली-गलौज कर दी जान से मारने की धमकी

सिंघोड़ा। ग्राम मल्दामाल में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला से उसके जेठ द्वारा कथित रूप से गाली-गलौज कर लाठी से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिंघोड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, नंदकुमारी सोना (35), पति रतन सोना, निवासी मल्दामाल ने 27 सितंबर को थाना सिंघोड़ा में लिखित शिकायत दी। शिकायत में बताया कि 26 सितंबर की रात करीब 8 बजे उसके जेठ नरेश सोना, पिता समारू सोना अचानक वहां पहुंचे और लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। इस दौरान आरोपी द्वारा मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देने के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
महिला के पति रतन सोना ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। इसके बाद 112 को सूचना दी गई। मौके पर 112 के साथ 108 वाहन भी पहुंचा, जिसके माध्यम से घायल महिला को उपचार के लिए सरायपाली अस्पताल ले जाया गया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी नरेश सोना के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।





























