सरायपाली

सरायपाली: यहां…अवैध महुआ शराब बरामद, आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सरायपाली। थाना सरायपाली पुलिस ने ग्राम झालपाली में अवैध रूप से बिक्री के लिए रखी गई 60 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बरामद की है। मामले में आरोपी बुधराम नागवंशी (45) के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार 27 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम झालपाली निवासी बुधराम नागवंशी अपने घर की बाड़ी में बड़ी मात्रा में अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना पर प्रधान आरक्षक राधाचरण प्रधान हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर आरोपी बाड़ी के पीछे खेत की ओर भाग गया। पुलिस एवं गवाहों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गया।
तलाशी के दौरान बाड़ी में जूट की बोरी से ढके तीन पीले और एक नीले रंग के 20-20 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक ड्रम मिले। प्रत्येक ड्रम में 15-15 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब भरी थी। कुल 60 लीटर शराब की अनुमानित कीमत 12 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब को जब्त कर चार नमूने परीक्षण के लिए सुरक्षित किए तथा शेष शराब को सीलबंद किया।
पुलिस ने आरोपी बुधराम नागवंशी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!