बसना
बसना:लकड़ी ठीक से पकड़ने की बात पर मजदूर ने किया हमला, युवक घायल

बसना। ग्राम भंवरपुर निवासी एक युवक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खेती-किसानी का काम करता है। 29 सितंबर को वह मजदूर भरूदाउ एवं नरोत्तम भोई को साथ लेकर मनीष गुप्ता के आरा मिल बसना में लकड़ी कटवाने गया था। इसी दौरान लकड़ी ठीक से पकड़ने की बात कहने पर नरोत्तम भोई ने कथित रूप से मां-बहन की अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि नरोत्तम ने आरा मिल में पड़ी लकड़ी उठाकर युवक के दाहिने हाथ पर मार दिया, जिससे तर्जनी उंगली में चोट लगकर कट गई। वहीं बाईं कनपटी के पास भी चोट आई। घटना के दौरान आरा मिल मालिक मनीष गुप्ता एवं अन्य मजदूरों ने बीच-बचाव किया और घटना देखी-सुनी। घायल युवक ने उपचार कराने के बाद थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में धारा 115(2), 296 एवं 351(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई शुरू की है।
AD#1






























