बसना: खुसरूपाली मोड के पास ट्रेक्टर चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाईक को मारी ठोकर एक की मौत

बसना। आरक्षी केंद्र अंतर्गत ट्रेक्टर चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे बाईक सवार एक युवती की मौत हो गई।दशरथ खुंटे ने पुलिस को बताया कि वह सा0 सतनामी पारा भंवरपुर चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुन्द चौकी उपस्थित आकर जुबानी रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.01.2026 को अपने मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्रमांक CG28 5231 से अपनी बेटे दिव्यानी खुंटे उम्र 03 वर्ष के साथ खेत खुसरूपाली रोड तरफ से भंवरपुर आ रहा था कि करीब 11/00 बजे के आसपास खुसरूपाली मोड भंवरपुर पहुंचा था कि सामने से मेहरून कलर का आईचर ट्रेक्टर बिना नम्बर का चालक अपने ट्रेक्टर को उतावलापूर्ण, खतरनाक ढंग, उपेक्षपूर्ण चलाते लाकर मोटर सायकल को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे स्वयं और लडकी दिव्यानी खुंटे मो0सा0 सहित नीचे गिर गये एक्सीडेंट होने से बेटी दिव्यानी खुंटे को गम्भीर चोट लगा जिसे ईलाज के लिए श्री श्याम अस्पताल भंवरपुर ले गया जो डॉ0 साहब द्वारा दिव्यानी खुंटे को चेक कर मृत्यु होना जाना बताया एक्सीडेंट होने से स्वयं के दोनों पैर दाहिना हाथ, दाहिने गाल तरफ चोट लगा है पुलिस ने 184-LKS, 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























