चौकी भंवरपुर की कार्यवाही : 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

भंवरपुर(काकाखबरीलाल)। पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद श्री विवेक शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सरायपाली विकास पाटले ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के संबंध में कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर उक्त निर्देशों का पालन करते हुए चौकी भंवरपुर में दिनांक 21/04/2022 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम पड़कीपाली हाल मुकाम दलदली के कन्हैया यादव पिता दुलारू यादव उम्र 30 वर्ष ग्राम दलदली रोड किनारे नजरू यादव के घर के सामने में उसके कब्जे से एक 10 लीटर वाली जरीकेन में 10 लीटर हाथ भट्ठी की महुआ शराब कीमती करीबन 2000 रूपये को गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर मौके पर सीलबंद कर कब्जा पुलिस लिया गया ।आरोपी का कृत्य धारा 34(2)आबकारी एक्ट का पाये जाने पर समय सदर में गिरफ्तार कर मामला अजमानतीय होने से आरोपी को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर न्यालयालय पेश किया गया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2)आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी स्वराज त्रिपाठी,प्रधान आरक्षक 227 मनोज मानिकपुरी, आरक्षक उत्तम साहू , जैलेन देवांगन का विशेष योगदान रहा।

























