बसना

चौपाल लगा कर पीयूष ने सुनी समस्याएं,युवा नेता से मिलकर ग्रामीण हुए गदगद

शुकदेव वैष्णव,बसना।बसना विधानसभा के एक मात्र युवा नेता, एवं लोगों की समस्याओं का निराकरण करने वाले भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पियुष मिश्रा इन दिनों पूरे विधानसभा के हर गांव जाकर जनसम्पर्क कर लोगों से मिल रहे है एवं उनकी समस्याओं से रुबरु हो रहे हैं।
इसी कड़ी में विगत दिनों पियुष ने अपनी युवा टीम के साथ खटखटि,खरोरा, ढोढरकसा,एवं सलडीह में जनसम्पर्क किया।
एवं भाजपा की रीति नीति एवं किये गए विकास कार्यों की चर्चा की। सर्वप्रथम पियुष ग्राम खटखटी पहुँचे एवं वहां के वरिष्ठ लोगों से मुलाकात की इसके पश्चात वे ग्राम खरोरा में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित युवाओं एवं ग्रामीणों से मिलने वहां पहुँचे जहां ग्रामीणों ने उनका आतिशबाजी एवं बाजे गाजे के साथ आत्मीय स्वागत किया, पश्चात गांव के मध्य एक सभा का आयोजन किया उनसे चर्चा के दौरान पुरानी बातों का स्मरण करते हुए ग्रामीणों ने उनके पिताजी पुरन्दर मिश्रा द्वारा गांव के लिए किए गए कार्यों की चर्चा की।

अपने उद्बोधन में पियुष ने भाजपा द्वारा लागू किये गए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। ग्रामीणों की समस्या से अवगत होते हुए पियुष ने समस्यायों का सम्बंधित अधिकारियों से चर्चा कर त्वरित निराकरण करने का आस्वासन दिया। इसके पश्चात ग्राम ढोढरकसा में भी पियुष ने जनसम्पर्क किया किसान प्रमुख गांव होने की वजह से पियुष ने अपने सम्बोन्धन मे कहा कि नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने किसानों की चिंता करते हुऐ सौर सुजला जैसी महत्वाकांक्षी योजना लागू की जिसमे किसानों को 4.5 लाख का पम्प 15 हज़ार में वितरित किया जा रहा है जिसे पूरे देश मे लाखों किसान लाभान्वित हो रहे हैं।

प्रदेश डॉ रमन सिंह जी के चोदह साल एवं देश मे नरेंद्र मोदी जी के 4 साल के कार्यकाल में समाज के हर वर्ग के लिए योजनाएं लायी गयी है और उनका धरातल में प्रभाव दिख रहा है। अंत मे पियुष ने ग्राम सलडीह में भी जनसम्पर्क किया एवं वहां सेवा सहकारी बैंक में फसल बीमा का लाभ लेने पंजीयन करवा रहे किसानों से मिले एवं उनकी कुशलखेम की जानकारी ली। एवं साल के अंत मे होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी को वोट देकर चौथी बार कमल खिलाने की अपील की।

एवं भाजपा के राष्ट्रीय आव्हान एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सम्पर्क फार समर्थन मुहिम के तहत बसना के वरिष्ठ समाज सेवी रमेश अग्रवाल से भी मिले
इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, जिला कार्यकारिणी सदस्य नन्दकुमार चौधरी, सरपंच संघ के उपाध्यक्ष इशहाक खान,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष दिपेश मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी रामनरेश सिंह बघेल,जगदीश साहू,महावीर सिदार,ललित पुरोहित, ग्राम पंचायत के सरपंच,समेत भारी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद थे।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!