शासकीय हाई स्कूल खोकसा में हुआ बाल दिवस एवं एफ एल एन मेला का आयोजन….

काकाखबरीलाल@बसना। विगत 14 नवंबर को शासकीय हाई स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजन किया गया प्राथमिक विभाग की ओर से एफ एलएन मेला का आयोजन किया गया इसमें कक्षा पहली दूसरी तीसरी के बच्चों के लिए दक्षता आधारित विभिन्न इंस्टाल का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागी को उनके आयु वर्ग के हिसाब से प्रश्न पूछे गए और उन्होंने सहर्ष प्रश्नों का जवाब दिया और प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया प्राथमिक विभाग में अपने बच्चों के प्रतिभा को आकलन के लिए विशेष कर माताओ ने अपनी उपस्थिति प्रदान की और कार्यक्रम में भाग लिया माध्यमिक विभाग और हाई स्कूल विभाग के द्वारा बाल दिवस को रंगारंग किया गया! जिसमें कुर्सी दौड़ बिंदी प्रतियोगिता डांस,साड़ी प्रतियोगिता ने कार्यक्रम को समा बांध दिया प्राचार्य पंचानंद ठाकुर संकुल समन्वयक नंदकुमार चौहान व्याख्याता सी के चौरसिया. डीपी बंजारे. एन के पटेल.बी के सिदार एस एल चौहान आर भट्ट महावीर भोई( प्रधान पाठक श्री एन पी नायक माध्यमिक विभाग प्राथमिक श्रीमती उमा पटेल) सहायक शिक्षक चितरंजन गढतिया टीकम चंद त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा अंत में बच्चों को कॉपी पेन कंपास वितरित किया गया एवं समस्त बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई सभी शिक्षकों ने कार्यक्रम के अंत मे आशीर्वाद प्रदान कर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की सरपंच बाबूलाल दीवान जी ने टेंट की व्यवस्था की भोला चौहान जी का विशेष सहयोग रहा!
प्रिंट मिडिया मे न्यूज़ के लिए गढ़तिया सर कार्यक्रम संचालन मे टीकम त्रिपाठी खेल संचालन मे डीपी एवं एनके सर जी का विशेष योगदान रहा!
भोजन प्रबंधन मे सभी रसोईया एवं स्व सहायता समूह ने बेहत्तर कार्य कर संस्था को गौरवान्वित किया.
प्राचार्य पी एन ठाकुर जी ने सभी स्टाप को बधाई एवं बच्चों को स्नेह आशीर्वाद प्रदान किया एवं शिक्षको को छात्र हित मे कार्य करने को सर्वोपरी कहा है।



























