बसना

70 उम्मीदवारों के नामांकन विधिमान्य चार अभ्यर्थियों के नामांकन प्रपत्र निरस्त

नंदकिशोर अग्रवाल,काकाखबरीलाल/महासमुंद । विधानसभा निर्वाचन 2018 के द्वितीय चरण के निर्वाचन के लिए जिले के चार विधानसभा सीटों में आज नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद कुल 70 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए। इनमें विधानसभा महासमुंद-42 से 21, विधानसभा खल्लारी-41 से 21, विधानसभा बसना-40 से 17 एवं विधानसभा सरायपाली-39 से 11 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विधिमान्य घोषित किए गए हैं.

इनमें विधानसभा महासमुंद-42 से जिनके नामांकन विधिमान्य पाए गए है, उनमें पूनम चंद्राकर, विनोद चंद्राकर, अशोक सोनी, कृष्णकुमार चंद्राकर, डेजीरानी नेताम, त्रिभुवन महिलांग, परसराम ध्रुव, संजय कुमार यादव, मोहम्मद इस्माईल खान, कौशल प्रसाद देवांगन, गंगूराम, जय कोसरिया, त्रिलोकी कांत डड़सेना, नानजी बाघमारे, पूजा ध्रुव,पंकज साहू, मनोजकांत साहू, रतनलाल जांगड़े, रमेश साहू, विमल चोपड़ा, एवं विश्राम सिंह ध्रुव का विधिमान्य पाए गए है।

विधानसभा खल्लारी-41 से जिनके नामांकन विधिमान्य पाए गए है, उनमें मोनिका साहू, नंदकुमार निषाद, भुखनलाल साहू, संतोष चंद्राकर, परेश अग्रवाल, चंपालाल पटेल, द्वारिकाधीश यादव, मेहिनी पाण्डेय, भेखलाल साहू, भूवनलाल साहू, बसंता ठाकुर, लोकेश्वर चंद्राकर, कुमार गोड़, रामअवतार ध्रुव, गोवर्धन निषाद, भानू साहू,रेाशनलाल टांडे, मोहम्मद सरफराज, जागेश्वर चंद्राकर, तेजसिंह एवं दयाराम का विधिमान्य पाए गए है।

विधानसभा बसना-40 से जिनके नामांकन विधिमान्य पाए गए है, उनमें आनामिका पाल, सम्पत अग्रवाल, सुमीत अग्रवाल, त्रिलोचन नायक,दुर्गाचरण पटेल, अशोक प्रधान, कलेश्वर यादव, संकल्प दास, सदानंद साहू, जगदीश सिदार, देवेन्द्र बहादुर सिंह, यागेन्द्र भोई, प्रहलाद बरिहा, केदारनाथ पटेल, सुनीता चौधरी, गौरीशंकर पटेल एवं महेन्द्र साव का विधिमान्य पाए गए है।

विधानसभा सरायपाली-39 से जिनके नामांकन विधिमान्य पाए गए है, उनमें किस्मतलाल नंद, छबिलाल रात्रे, श्याम ताण्डी, पद्मचरण नाग, प्रतिभा ग्वाल, प्रभाकर ग्वाल, महेन्द्र कुमार खटकर, रामप्रसाद चौहान, जय कोसरिया, लोकनाथ बारी एवं सेतराम भास्कर का विधिमान्य पाए गए है.

संवीक्षा के पश्चात् चार अभ्यर्थियों के नामांकन प्रपत्र निरस्त हुए

विधानसभा निर्वाचन-2018 के तहत जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रांतर्गत अभ्यर्थियों द्वारा जमा किए गए नाम-निर्देशन पत्र की संवीक्षा (छंटनी) के पश्चात् कुल चार नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से निरस्त किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि दो नवम्बर के पश्चात् प्राप्त आवेदनों की आज स्क्रूटनी की गई.

इनमें से कतिपय आवेदनों में विभिन्न प्रकार की त्रुटियां पाए जाने के कारण उन्हें संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा निरस्त कर दिया गया।

इनमें विधानसभा महासमुंद-42 से गोविंद राम साहू, विधानसभा खल्लारी-41 से दीनदयाल दीवान, विधानसभा बसना-40 से पद्मिनी प्रधान एवं प्रोजेष्ट प्रधान का नामांकन पत्र निरस्त किए गए है। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 5 नवंबर है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!