अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 4 जुलाई को निःशुल्क त्वचा, सौंदर्य एवं यौन रोग परामर्श शिविर का आयोजन

बसना स्थित अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आगामी 4 जुलाई 2026 (शनिवार) को प्रख्यात त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार द्वारा निःशुल्क त्वचा, सौंदर्य एवं यौन रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगा।
डॉ. अजीत कुमार ने एमबीबीएस एवं एमडी (स्किन एंड वीडी) – बीएचयू से शिक्षा प्राप्त की है तथा वे लेजर एवं कॉस्मेटिक सर्जरी के विशेषज्ञ हैं। इसके अलावा वे एम्स, केजीएमयू एवं मेकाहारा में वरिष्ठ रेजिडेंट के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
शिविर में त्वचा एवं बालों से संबंधित विभिन्न समस्याओं का निःशुल्क परामर्श एवं जांच की जाएगी। इसमें स्किन एलर्जी एवं इंफेक्शन, मुंहासे एवं दाग-धब्बे, बाल झड़ना एवं गंजापन, फंगल इंफेक्शन, विभिन्न प्रकार के त्वचा रोग तथा यौन रोग संबंधी परामर्श शामिल हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। इच्छुक व्यक्ति पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए 84618-11000 एवं 77730-86100 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
स्थान: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)।
































