पिथौराबसना

बसना विधान सभा से निर्दलीय किस्मत आजमा सकते हैं संपत

नंद किशोर अग्रवाल,काकाखबरीलाल,पिथौरा:-लंबी जद्दोजहद के बाद कल भारतीय जनता पार्टी द्वारा बचे हुए 12 सीटों में 11 प्रत्याशियों की घोषणा के बाद बसना विधानसभा के लिए डी.सी. पटेल को प्रत्याशी घोषित किया है. प्रत्याशी घोषणा के बाद पार्टी के अन्य प्रत्याशी जो लंबे समय से अपनी जमीन तैयार कर रहे थे । अब उन कार्यकर्ताओं में बगावत के तेवर दिखने शुरू हो चुके है. टिकिट ना मिलने की स्थिति में पहले ही यह कयास लगाये जा रहे थे कि नाखुश दावेदार निर्दलीय चुनाव लड़ सकते है, फिलहाल बसना के राजनैतिक गलियारों में यह चर्चा अब तेज़ हो चुकी है कि संपत अग्रवाल निर्दलीय चुनाव लड़ सकते है.

इन्ही अटकलों को विराम देते हुए आज दोपहर 3 बजे नीलांचल सेवा समिति के संरक्षक संपत अग्रवाल के यहाँ बैठक रखी गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार लोगों का कहना है कि, संपत अग्रवाल द्वारा नीलांचल सेवा समिति के माध्यम से चल रहे सेवा कार्यो की अनदेखी कर एक बाहरी व्यक्ति को प्रत्याशी घोषित कर दिया है.जिससे संपत अग्रवाल के समर्थकों में काफी रोष देखा जा रहा है। जबकि नीलांचल सेवा समिति द्वारा जारी सेवा कार्यो, समाज सेवा आदि को एवं चुनावी तैयारी को अनदेखा किया गया है. जिसके चलते अब संपत अग्रवाल अब निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे है.
ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव में अब गिनती के दिन शेष है। वहीं विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि निलंचनल सेवा समिति के संचालक आज दो पहर अपने निवास में बैठक कर कल अपना नामांकन फार्म जमा करेंगे। नामांकन फार्म भरने की अंतिम तिथी 2 नवंबर है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!