पिथौरा

पिथौरा:आलमारी का लॉकर तोड़कर नकदी, चांदी का सिक्का और सीसीटीवी का हार्डडिस्क ले गए चोर

पिथौरा। ग्राम मेमरा स्थित श्रीराम राइस मिल में अज्ञात चोरों ने आलमारी का लॉकर तोड़कर नकदी सहित करीब 1 लाख 36 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। मिल संचालक कैलाशचंद अग्रवाल की शिकायत पर पुलिस ने मामले में जांच की कार्रवाई शुरू की है।

मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 08 कर्मचारी कॉलोनी लहरौद, पिथौरा निवासी कैलाशचंद अग्रवाल ग्राम मेमरा में श्रीराम राइस मिल का संचालन करते हैं। वे 19 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7 बजे मिल बंद कर घर चले गए थे। 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व के कारण मिल बंद था। इसके बाद 21 अक्टूबर को दोपहर करीब 1 बजे जब वे मिल पहुंचे, तो कार्यालय में रखी गोदरेज आलमारी का लॉकर टूटा हुआ मिला।

जांच करने पर आलमारी में रखे 1 लाख 25 हजार रुपये नकद, 10 ग्राम वजन का चांदी का सिक्का, जिसकी कीमत करीब 1 हजार रुपये बताई गई है, तथा सीसीटीवी कैमरे का हार्डडिस्क एनवीआर और 8 पोर्ट वाले दो पीओई स्विच, जिनकी कीमत करीब 10 हजार रुपये है, गायब मिले। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 1 लाख 36 हजार रुपये बताई गई है।

मिल संचालक ने आसपास पतासाजी की, लेकिन चोरी के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद 23 अक्टूबर को थाना पिथौरा पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!