महासुमंद

महासमुंद:यूवक गया हॉस्पिटल में इलाज कराने गया, बाहर से बाइक चोरी जानिए मामला

महासमुंद। आदित्य हॉस्पिटल के पास पार्किंग में खड़ी एक मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। वाहन मालिक ने सिटी कोतवाली महासमुंद में शिकायत दर्ज कराकर मोटरसाइकिल की तलाश करने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार जिले के ग्राम बरबसपुर निवासी मोदी लाल पिता गणेश लाल खेती-किसानी का काम करते हैं। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG04LW5788, जिसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपये बताई गई है, को 19 अक्टूबर 2026 को आदित्य हॉस्पिटल के पास पार्किंग में खड़ा किया था। वाहन मालिक के अनुसार, दोपहर करीब 12:30 बजे तक मोटरसाइकिल वहां खड़ी थी। दोपहर करीब 1 बजे जब वह वापस वाहन लेने पहुंचे, तो मोटरसाइकिल गायब मिली।

इसके बाद उन्होंने आसपास तलाश की और लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन वाहन के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। अंततः उन्होंने थाना सिटी कोतवाली महासमुंद में आवेदन देकर मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने तथा वाहन बरामद करने की मांग की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!