महासुमंद

तेन्दुकोना :सिंचाई पंप पर चोरों का हाथ, सोलर मोटर-केबल पार

तेन्दुकोना। चौकी बुंदेली क्षेत्र के ग्राम उदरलामी में अज्ञात चोर ने खेत में सिंचाई के लिए लगाए गए सोलर पंप मोटर, स्टार्टर एवं केबल तार चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक 10 उदरलामी निवासी जोगिन्द्रो बरिहा (46) खेती-किसानी का काम करते हैं। उन्होंने अपने सुरारखार स्थित खेत के पास जोंक नदी में सोलर प्लेट स्टार्टर की मदद से सोलर पंप मोटर लगाकर सिंचाई की व्यवस्था की थी। 30 सितंबर की शाम करीब 6 बजे खेत जाकर देखने पर सोलर पंप मोटर, स्टार्टर और केबल तार अपने स्थान से गायब मिले। आसपास तलाश करने के बाद भी सामान का पता नहीं चला।
चोरी गए सोलर पंप मोटर की अनुमानित कीमत 18 हजार रुपये, स्टार्टर 2 हजार रुपये तथा केबल तार की कीमत करीब 2 हजार रुपये बताई गई है। कुल करीब 22 हजार रुपये का सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!