महासुमंद

कोमाखान:डंडे से हमला कर युवक को किया लहूलुहान, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

महासमुंद/कोमाखान। थाना कोमाखान क्षेत्र के ग्राम कोसमर्रा में मामूली विवाद के दौरान एक युवक पर डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोसमर्रा की एक महिला अपने घर के बरामदे में पड़ोसी बिसाहिन बघेल के साथ बैठकर बातचीत कर रही थी। इसी दौरान गांव के कोटवार का पुत्र चंद्रशेखर गांडा घर से निकलकर गली में आया और वहां से गुजर रहे दानीलाल यादव को आवाज देकर बुलाने लगा। दानीलाल द्वारा घर जाने की बात कहने पर चंद्रशेखर नाराज हो गया और कथित रूप से गाली-गलौज करने लगा।
बताया गया कि जब दानीलाल उसके पास पहुंचा तो आरोपी ने मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसे जमीन पर गिराकर हाथ में रखे डंडे से सिर पर कई वार कर दिए। हमले में दानीलाल के सिर पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।
घटना को देखकर मौके पर मौजूद महिला एवं उसकी पड़ोसी बिसाहिन बघेल ने बीच-बचाव किया। इसी बीच महिला का पुत्र डोमनलाल भी वहां पहुंच गया और तत्काल डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद घायल दानीलाल यादव को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल बागबाहरा ले जाया गया।
घटना की रिपोर्ट थाना कोमाखान में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!