महासुमंद

तुमगांव में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़,महासमुंद सांसद प्रतिनिधि समेत 6 आरोपी आपत्तिजनक हालात में धराए

महासमुंद(काकाखबरीलाल)। जिले के देहव्यापार हेतु नामचीन जगह तुमगांव से एक मामला सामने आया है, बता दें कि तुमगांव में एक बार फिर सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है| मामले में पुलिस ने 3 महिला और 3 पुरुषों को पकड़ा है| खास बात यह है कि इन पुरुषों में एक सांसद प्रतिनिधि भी शामिल है|

बता दे कि महासमुंद जिले का तुमगांव हमेशा सुर्ख़ियों में बना रहता है| यहाँ सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ पहली बार नही हुआ है, बल्कि हर 2-3 महीनों में ऐसा मामला सामने आता है| इस बार भी पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है|

पुलिस ने बताया कि तुमगांव ओवर ब्रिज के पास होटल में सैक्स रैकेट की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने दबिश दी| होटल के कमरे में 6 आरोपी आपत्तिजनक हालात में पाए गए|

वही, 3 पुरुषों में से एक सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र साव, रायपुर निवासी सुसेन सरकार और कांति कुमार साव शामिल है| आरोपी राजेंद्र साव ने खुद को जिला सहकारी बैंक पिथौरा में महासमुंद के बीजेपी सांसद चुन्नीलाल साहू के प्रतिनिधि होने का दस्तावेज प्रस्तुत किया है, जिसमें महासमुंद सांसद प्रतिनधि होने का प्रमाण पत्र लिखा हुआ है| आरोपी ने खुद को पुलिस के समक्ष सांसद प्रतिनिधि होने का दावा किया है,

सांसद के बदले सुर

उक्त विषय पर जब काकाखबरीलाल ने महासमुंद चुन्नीलाल साहू से संपर्क साधा तो सांसद के सुर बदले हुए लगे, श्री साहू ने कहा कि राजेन्द्र साव को
भूमि विकास बैंक के बैठक के लिए
सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था,उसे पद से निकाले 8 माह हो गया है, गाड़ी से पट्टी हटाने के लिए भी बोला गया था, अभी वह सांसद प्रतिनिधि नही है।
पुनः बता दें कि राजेन्द्र साव द्वारा सांसद प्रतिनिधि होने का दस्तावेज पेश किया गया है।

सांसद प्रतिनिधि देहव्यापार में पकड़े जाने के बाद विपक्ष भी लगातार हमला बोल रही है, विपक्ष ने तंज कसते हुए कहा की पहले अपने चाल चरित्र को देखें फिर किसी के ऊपर लांछन लगाए, जैसी करनी वैसी भरनी को चरितार्थ करते दिखाई पड़ रहा है।

तुमगांव पुलिस ने काकाखबरीलाल को बताया कि सैक्स रैकेट में शामिल महिलाएं 1 बिलासपुर व 2 तुमगांव की रहने वाली है| पुलिस ने पीटा एक्ट की धारा 3, 4, 5, 7 के तहत की कार्रवाई की है और सभी को गिरफ्तार कर लिया है| मामले की पुष्टि तुमगांव टीआई शरद ताम्रकार ने की है|

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!