महासमुंद:हाथ मुक्का से पिटाई


महासमुंद( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में हेमंत चन्द्राकर ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड न0 03 मरार पारा खरोरा में रहता है कक्षा 8वी तक पढा है खेती किसानी काम करता है। दिनांक 19.04.24 को रात्रि करीब 09.30 बजे मोहल्ले के मरार पारा अश्वनी ढीमर के घर शादी कार्यक्रम में गया हुआ था। शादी घर में स्टाल पास खाना खाने जा रहा था तभी गांव का छोटू चन्द्राकर पास आया और बोला कि आज कल तु दारू पीना छोड दिया है तो सरीफ हो गया है कहकर गाली गुप्तार देने लगा जिसे गाली गुप्तार करने से मना किया तो वह गुस्सा होकर अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से तथा पंच से मारपीट किया, मारपीट करने से माथा में चोट लगकर खुन निकला है। घटना को वहा पर उपस्थित महेश चन्द्राकर, तेजा चन्द्राकर एवं माकु चन्द्राकर देखे सुने व बीच बचाव किये है। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

























