महासुमंद

तुमगांव:सहायक मत्स्य अधिकारी से मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

 

महासमुंद। तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अमावश में शासकीय कार्य के दौरान मछली पालन विभाग के सहायक मत्स्य अधिकारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तिलोचन कुमार मिरचे (37 वर्ष) जिला महासमुंद के सहायक संचालक मछली पालन कार्यालय में सहायक मत्स्य अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 7 अक्टूबर 2026 को वे गोपाल कुमार ध्रुव, वाहन चालक तेज प्रताप यादव और मजदूरों के साथ पिकअप वाहन क्रमांक CG06GN5242 से मछली बीज लाने धरमपुर गए थे। वहां मछली बीज छोड़ने के बाद शाम करीब 7:30 बजे मजदूरों को छोड़ने और जाल पहुंचाने के लिए अमावश पहुंचे।

भगवानदास की दुकान के पास मजदूरों को वाहन से उतारते समय ग्राम अमावश निवासी रवि जांगड़े और योगेंद्र गेंड्रे उर्फ यमराज वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने वाहन खड़ा करने की बात को लेकर अधिकारी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। समझाने और बीच-बचाव करने के बावजूद दोनों नहीं माने तथा अधिकारी के गाल पर हाथ से 8 से 10 थप्पड़ मार दिए। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

घटना के दौरान गोपाल कुमार ध्रुव और वाहन चालक तेज प्रताप यादव मौके पर मौजूद थे। अधिकारी ने आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज और मारपीट की शिकायत तुमगांव थाने में दर्ज कराई है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 121, 132 एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!