महासुमंद

महासमुंद:गाली गलौज कर हाथ मुक्का  नुकीले वस्तु से मारपीट

महासमुंद@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का  नुकीले वस्तु से मारपीट का मामला सामने आया।कान्हा ने पुलिस को बताया कि वह कुर्मीपारा वार्ड नंबर 17 महासमुंद का रहने वाला है। बेरोजगार युवक है  दिनांक 22/05/2025 को अपने घर के सामने गली में खड़ा था  भाई  विरेन्द्र् चन्द्राकर अपने साथी तेजस सैनिक और निखिल सैनिक के साथ शाम के 07 बजे के करीबन टामकी तालाब के तरफ से आ रहे थे जिसके साथ गुरूपारा के राकेश विश्व कर्मा, डीग्गा,भालू और उसके अन्य साथी लोग  गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुये आये और  गाली गलौज करते हुये सभी लोग मिलकर हाथ मुक्का और नुकीला वस्तु से मारपीट करने लगे जिससे भाई के बायीं कान के पास चोट तथा निखिल सैनिक के बांये एवं दाहिने हाथ में तथा तेजस सैनिक के बांये सीने में नुकीला वस्तु से मारने का निशान लगा है और बांये हाथ में चोट और दाहिने हाथ में चोट लगा है जिस घटना को देखकर बीच बचाव करने गया तो  जान से मारने की धमकी देकर भाग गये उसके बिरेन्द्र चन्द्राकर निखिल सैनिक और तेजस सैनिक को लेकर ईलाज कराने अस्पताल महासमुंद गया पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!