महासुमंद

महासमुंद:घर से निकला मासूम नहीं लौटा, अज्ञात के खिलाफ अपराध कायम

महासमुंद। शहर के बेमचा क्षेत्र से एक 11 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 03, गुड़ी चौक बेमचा निवासी भगतराम रात्रे ने थाना महासमुंद में अपने पुत्र समीर रात्रे (11 वर्ष) के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट के अनुसार समीर रात्रे 7 जून 2026 की शाम करीब 4 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया था और इसके बाद से वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों तथा रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
सूचना पर थाना महासमुंद में गुम इंसान क्रमांक 94/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। चूंकि लापता बालक नाबालिग है, इसलिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
पुलिस के अनुसार समीर रात्रे का रंग गोरा, ऊंचाई लगभग 4 फीट 4 इंच, शरीर सामान्य तथा बाल काले हैं। वह घटना के समय चॉकलेटी रंग की टी-शर्ट और काले रंग की जींस पहने हुए था। समीर कक्षा सातवीं का छात्र है तथा हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा बोलता है।
पुलिस ने बालक की पतासाजी के लिए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सूचना प्रसारित कर दी है तथा आमजन से भी बालक के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर तत्काल थाना महासमुंद को सूचित करने की अपील की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!