तुमगांव: पुरानी रंजिश की बात को लेकर पिटाई


तुमगांव. आरक्षी केद्र में गुनित राम गोंड ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम अछोला में रहता है ,खेती किसानी , मजदूरी काम करता है । दिनांक 12-13.11.2023 के दरमियानी रात्रि करीबन 12.30 बजे परिवार के लोग एवं भांचा मुकेश ध्रुव के साथ में गौरा गौरी पूजाकर कलश को गांव में घुमाकर गांव का शीतला मंदिर जा रहे थे , गांव के गौरा चौरा के पास लूपेश ढीमर, सोमेश ढीमर , छगन साहू द्वारा पुरानी रंजिश की बात को लेकर तीनों एक राय होकर अश्लील गाली गलौच करते हुए एवं भांजा मुकेश ध्रुव को हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे और लूपेश ढीमर अपने हाथ में रखे किसी वस्तु से माथा में मारकर चोट पहुंचाया है और मुकेश ध्रुव के सिर में चोट आया है। घटना को गांव का धनेश्वर साहू , बिसहत ध्रुव, देवा धीवर तथा मेरी मां ईतवारा बाई , पत्नी टिकेश्वरी गोंड देखे सुने हैं एवं बीच बचाव किये हैं। पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

























