महासुमंद

महासमुंद:मुख्यमंत्री की घोषणा पर 10 दिन में अमल, कमरौद में मुक्तिधाम निर्माण को मिली स्वीकृति

महासमुंद। सुशासन तिहार के दौरान आमजन की समस्याओं एवं मांगों के त्वरित निराकरण की दिशा में जिला प्रशासन महासमुंद लगातार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत बागबाहरा अंतर्गत ग्राम पंचायत कमरौद में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai द्वारा की गई घोषणा को मात्र 10 दिनों के भीतर पूरा कर प्रशासन ने सुशासन और त्वरित कार्रवाई का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
गत 22 मई 2026 को मुख्यमंत्री श्री साय सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम पंचायत कमरौद पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने गांव में मुक्तिधाम निर्माण की मांग रखी, जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल मुक्तिधाम निर्माण कार्य की घोषणा की थी।
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद कलेक्टर Vinay Kumar Langeh ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुरूप मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत Hemant Nandanwar द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत मुक्तिधाम निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई।
मुख्यमंत्री की घोषणा के मात्र 10 दिनों के भीतर स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया है।
जिला प्रशासन द्वारा सुशासन तिहार के माध्यम से प्राप्त जनसमस्याओं एवं मांगों के निराकरण हेतु लगातार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, जिससे शासन की योजनाओं और घोषणाओं का लाभ सीधे आमजन तक समय पर पहुंच सके।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!