महासुमंद

महासमुंद:जिला अस्पताल से एनडीपीएस का आरोपी फरार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

 

महासमुंद। जिला अस्पताल महासमुंद में उपचार के लिए भर्ती एनडीपीएस एक्ट के एक आरोपी के फरार होने का मामला सामने आया है। आरोपी को तबीयत खराब होने पर सरायपाली से महासमुंद जिला अस्पताल रेफर किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 262 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 359/26, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपी दिनेश राजपूत (20 वर्ष), पिता आनंद राजपूत, की 14 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11 बजे तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरायपाली ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल महासमुंद रेफर कर दिया।

इसके बाद पुलिस आरक्षक क्रमांक 329 रामचरण यादव और आरक्षक क्रमांक 349 खम्मन साहू आरोपी को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल महासमुंद लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। 15 अक्टूबर की सुबह करीब 7:30 से 8 बजे के बीच आरोपी ने बाथरूम जाने की बात कही। पुलिसकर्मी उसे सुरक्षा के बीच बाथरूम ले गए। इसी दौरान अस्पताल में अधिक भीड़ होने का फायदा उठाकर आरोपी वहां से फरार हो गया।

आरोपी के फरार होने की सूचना तत्काल थाना प्रभारी सरायपाली को मोबाइल के माध्यम से दी गई। इसके बाद आसपास तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। आरक्षक रामचरण यादव द्वारा इस संबंध में थाना सिटी कोतवाली महासमुंद में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 262 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!