सरायपाली

सरायपाली:सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हक में उतरा पेंशनधारी संघ, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सरायपाली। छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ, तहसील सरायपाली, जिला महासमुंद के पदाधिकारियों ने सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली को ज्ञापन सौंपा। संघ ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने तथा उनके देय स्वत्वों का भुगतान निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित करने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि विकासखंड में अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति संबंधी प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण किया जाना चाहिए। इसके लिए संबंधित विभागों के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों, बैंकों तथा कोषालय को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि कर्मचारियों को उनके देय लाभ समय पर प्राप्त हो सकें।
संघ ने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद देय स्वत्वों का समय पर भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय तक भुगतान लंबित रहने से पेंशनधारियों में निराशा का माहौल है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के दौरान शासन को सेवाएं दी हैं, इसलिए सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें मिलने वाले लाभों का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।
संघ ने प्रशासन से आग्रह किया कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कराया जाए तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वत्वों का भुगतान निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के अध्यक्ष सहित संघ के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!