मोहदा स्कूल में रखे प्रोजेक्टर सहित रैम हुआ पार

सरायपाली(काकाखबरीलाल).सरायपाली थाना के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहंदा में कम्प्यूटर रेम सहित प्रोजेक्ट चोरी का मामला सामने आया है, प्रभारी प्राचार्य टीकमचंद पटेल ने आरक्षी केंद्र में रिपोर्ट दर्ज कराई कि लाकडाउन होने के कारण दिनांक 12.04.2021 से 28.05.2021 के मध्य विद्यालय बंद था। दिनांक 28.05.2021 को बारहवीं कक्षा का प्रश्न प्रत्र वितरण हेतु विद्यालय खोला तो देखा कि कक्षाओ में लगे 04 नग प्रोजेक्टर एवं कम्प्युटर में लगा दो रेम नहीं था। कोई अज्ञात चोर विद्यालय के मेन गेट का दरवाजा में लगा ताला को तोड़कर अंदर घुसकर उक्त सामान को निकालकर चोरी कर लिया है । जिसकी लागत अनुमानित प्रति प्रोजेक्टर 25,000.00 एवं रेम 5,000.00 कुल लागत 1,05,000.00 एक लाख पांच हजार रूपये का चोरी किया गया है । पुलिस ने मामले की शिकायत पर
अज्ञात चोर पर धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर जांच में जुटी है।


























