बसना

बसना:जर्जर मकान के चलते बेटे के घर गई सास से मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे पति को भी पीटा

बसना। ग्राम नरसिंगपुर में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला और उसके पति के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, उसके पुत्र की तलाकशुदा पत्नी पर गाली-गलौज करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

शिकायत में महिला ने बताया कि वह अपने पति गोसाई बारीक और पुत्र दिवाकर बारीक के साथ रहती है। उनका मिट्टी का मकान जर्जर हो चुका है तथा घर में बाथरूम की सुविधा नहीं है। इसी वजह से वह अपने पति के साथ  घटना वाले दिन सुबह करीब 10 से 10:30 बजे अपने पुत्र द्वारा बनवाए गए मकान में गई थी, जहां उसकी तलाकशुदा बहू सुवर्ण बारीक रह रही है।

आरोप है कि वहां पहुंचने पर सुवर्ण बारीक ने घर आने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और महिला के बाल पकड़कर थप्पड़ से मारपीट कर उसे धक्का दे दिया। इससे महिला के बाएं पैर, घुटने, दाहिने हाथ और पीठ में चोट लगने की बात कही गई है।

महिला के पति गोसाई बारीक बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ और लात से मारपीट किए जाने का आरोप है। इससे उनके दोनों पैरों, घुटनों और पीठ में चोट आई। घटना के दौरान गांव के प्रमोद बारीक ने बीच-बचाव किया।

पीड़िता ने पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296 एवं 351(2) के तहत मामला दर्ज किए जाने का उल्लेख है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!