सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत गली मोहल्लों की साफ सफाई के साथ नरेन्द्र मोदी के सफल कार्यकाल की दी जानकारी

बसना(काकाखबरीलाल)। सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के आह्वान पर जिलाध्यक्ष श्रीमती रूप कुमारी चौधरी जी के निर्देश एवं मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल के सहमति से, नगर पंचायत बसना शक्ति केंद्र प्रभारी पार्षद क्र.10 महेन्द्र सिंह अरोरा एवं रणवीर सिंह छाबडा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला प्रभारी के द्वारा नगर के वार्ड नंबर 10 के वासियों को आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सफल कार्यकाल की जानकारी दी गई । साथ ही साथ मोदी जी के ऐतिहासिक फैसले के बारे मे बतलाया गया । संपूर्ण वार्ड को सैनिटाइजर किया गया एवं आँगनबाड़ी से लेकर नायक पारा चौक ,छोटी मस्जिद,बाबा कुटी एवं जैत खाम तक गली मोहल्ले की साफ – सफाई किया ।स्वच्छता के लिए महाराष्ट्रा बैंक एवं मदनी किराना के सामने डस्टबिन भी रखा गया तथा नालियों मे बिलिचिंग पावडर एवं निशुल्क मास्क वितरण किया गया । साथ ही वैक्सीन दवाई आदि के बारे में भी जानकारी दी गई । कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद महेंद्र सिंह अरोरा एवं रणवीर सिंह छाबडा जिला प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा, राहुल नायक ,उमेश बंजारा एवं नगर पंचायत के सफाई कर्मियों के साथ बडी संख्या मे वार्डवासी की उपस्थिती रही।



























