बसना :जगत को किया गया सम्मानित


बसना । प्रकृति और हम परंपराओं के संग विषय पर लेख लिखने पर शनिवार को छत्तीसगढ़ के लेखकों को हाईकू विश्वविद्यालय की तरफ से सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। बसना अंचल से गांव काय पाली के दीपक जगत ने खासतौर से प्रकृति के सदुपयोग से लाभ तथा दुरूपयोग से होने वाली हानि इसके विषय में बारिकी से दर्शाया। अतः हाईकू विश्वविद्यालय ने इस लेखन पर जगत को सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर अमृत लाल जगत ब्लाक अध्यक्ष अजाक्स बसना, सुदर्शन सिंह ठाकुर संरक्षक गोधसंसंस, प्रेमसिंह पोर्ते जिलाध्यक्ष गोधसंसंस महा, जगदीश सिदार अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा, भीखम सिंह ठाकुर जिलाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, नरेश पोर्ते अध्यक्ष युवा गोंड समाज, टाकेन्द्र राय सर्व आदिवासी समाज बसना, उत्तर सिदार, सोमनाथ जगत, तिलक नेताम, नरेश जगत, राजेन्द्र सिंह जगत, दुलार सिंह पारेश्वर, टीकम जगत, उपेन्द्र पारेश्वर आदि ने हर्ष जताया है।
























