बसना
बसना: खेत जा रहे लोगों को कार ने मारी ठोकर


बसना (काकाखबरीलाल ). आरक्षी केद्र में उत्तम सिंह सिदार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम पौसरा का निवासी है खेती किसानी का काम करता है । दिनांक 20/07/2024 को पिता श्री मनियार सिदार एवं माता श्रीमती सनमोती सिदार का एन एच 53 रोड में समय 7:00 बजे के आस पास पौंसरा में एक्सीडेंट हुआ था । जो कि पिता एवं माता रोड किनारे पैदल चलते खेत से घर आ रहे थे जो कि वसीम खत्री पिता श्री अब्दुल गफ्फार खत्री उम्र 32 वर्ष स्थान बसना वार्ड क्रमांक 01 मो.नं. ********** दो पहिया वाहन NS Pulser CG06.GN-3776 लाल कलर का गाडी सराईपाली से लापरवाही पूर्वक तेज गति से आते हुए पिता एवं माता को पिछे से टक्कर मार दिया जिससे की पिता एवं माता गम्भीर रूप से घायल हो गये है। पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1






























