बसना

3 सितंबर को बसना में न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अर्पित अग्रवाल देंगे सेवाएं

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में आगामी 3 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से वयस्क एवं बाल्य रोग न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ का विशेष परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में डॉ. अर्पित अग्रवाल मरीजों को न्यूरोलॉजी संबंधी परामर्श प्रदान करेंगे।
अस्पताल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार डॉ. अग्रवाल ने एम.बी.बी.एस. एवं एम.डी. मेडिसिन (बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी) के साथ एम.डी., डी.एम. न्यूरोलॉजी एम्स दिल्ली से किया है। वे पूर्व में डी.के.एम. हॉस्पिटल रायपुर में सहायक प्राध्यापक तथा वर्तमान में राम कृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में न्यूरो कंसल्टेंट के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
शिविर में मस्तिष्क रोग, सिरदर्द एवं माइग्रेन, लकवा (पैरालिसिस), हाथ-पैर में कमजोरी, हाथ-पैर व कमर-गर्दन में असहनीय दर्द, डायबिटिक न्यूरोपैथी, नसों में कमजोरी, हाथ-पैर में कंपन व झुनझुनी, चक्कर-बेहोशी, याददाश्त कम होना, मिर्गी तथा जलन या सूजन जैसी न्यूरोलॉजी संबंधी समस्याओं पर चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध रहेगा।
शिविर का आयोजन अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद में किया जाएगा। संपर्क के लिए दिए गए नंबर 9303623130, 7773086100 एवं 7770868473 हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!