बसना

अगवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में त्वचा रोगों से लेकर बाल झड़ने तक का इलाज, 5 सितंबर को विशेष चिकित्सा शिविर

बसना। त्वचा, बाल एवं यौन रोगों से जुड़ी समस्याओं के उपचार एवं परामर्श के लिए 5 सितंबर 2026, शनिवार को अगवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मरीज विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श ले सकेंगे।
शिविर में त्वचा रोग, सौंदर्य एवं यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार मरीजों की जांच एवं परामर्श करेंगे। डॉ. अजीत कुमार M.B.B.S., M.D. (Skin & VD), BHU हैं तथा पूर्व में AIIMS, KGMU और मेकाहारा में सीनियर रेजिडेंट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वे लेजर एवं कॉस्मेटिक सर्जरी के विशेषज्ञ भी हैं।
शिविर में स्किन एलर्जी एवं इंफेक्शन, मुंहासे व दाग-धब्बे, बाल झड़ना एवं गंजापन, फंगल इंफेक्शन, विभिन्न प्रकार के त्वचा रोग तथा यौन रोग संबंधी समस्याओं पर विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।
आयोजकों ने लोगों से समय पर पंजीयन कराने की अपील की है। पंजीयन एवं जानकारी के लिए 84618-11000 एवं 77730-86100 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर का उद्देश्य लोगों को त्वचा एवं बालों से संबंधित समस्याओं के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराना है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!