बसना

अग्रवाल नर्सिंग होम की डायलिसिस सुविधा, 8 मशीनों के साथ 24 घंटे सेवा

 

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में किडनी रोगियों के लिए डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यहां 8 डायलिसिस मशीनों के माध्यम से अब तक 17 हजार से अधिक डायलिसिस किए जा चुके हैं।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीजों को प्रतिदिन डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है तथा सेवा 24×7 संचालित की जाती है। वहीं बीपीएल एवं आयुष्मान कार्डधारी मरीजों के लिए डायलिसिस उपचार निःशुल्क उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।
अग्रवाल नर्सिंग होम में मरीजों की सुविधा के लिए चिकित्सकीय टीम एवं आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की गई है। अस्पताल प्रबंधन ने जरूरतमंद मरीजों से डायलिसिस संबंधी जानकारी एवं उपचार के लिए अस्पताल से संपर्क करने की अपील की है।
संपर्क: 84618-11000, 77730-86100
व्हाट्सऐप: 9617242876
स्थान: बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!