शुभा नर्सिंग होम: मोटापे से ग्रस्त मरीज को सफलतापूर्वक दी गई स्पाइनल एनेस्थीसिया

सरायपाली। झिलमिला स्थित शुभा नर्सिंग होम में अधिक वजन वाले मरीज के लिए स्पाइनल एनेस्थीसिया की प्रक्रिया सफलतापूर्वक किए जाने की जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने दी है। अस्पताल के अनुसार, कठिन परिस्थितियों में एनेस्थीसिया देने के लिए विशेष अनुभव, सावधानी और सही तकनीक की आवश्यकता होती है।
अस्पताल में एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. भागेश्वर पटेल (MBBS, DA) के नेतृत्व में मरीज की स्थिति का पूर्व आकलन कर आवश्यक सावधानियों के साथ प्रक्रिया की गई। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, ऐसे मरीजों में एनेस्थीसिया के दौरान विशेष निगरानी और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाती है।
शुभा नर्सिंग होम की ओर से बताया गया कि मरीज की स्थिति का व्यक्तिगत आकलन, आधुनिक उपकरणों का उपयोग, सुरक्षित दवाओं तथा प्रशिक्षित टीम की उपलब्धता के साथ आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी रखी जाती है।
अस्पताल जगन्नाथ पेट्रोल पंप के पास, मेन रोड, झिलमिला, सरायपाली में स्थित है।






























