सरायपाली

सरायपाली:बलौदा कॉलेज में नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष शिविर आयोजित

करुणा सागर/सरायपाली। डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा में स्वीप (SVEEP) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन रासेयो जिला संगठक डॉ. मालती तिवारी एवं महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अनिता पटेल के निर्देशन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी कमला बाई दीवान के मार्गदर्शन में किया गया।

शिविर में 17 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों तथा 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 भरने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। साथ ही विद्यार्थियों को मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए स्वयं मतदान करने तथा अपने-अपने गांवों में अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार श्री एच.पी. भोय सहित विभिन्न गांवों के 14 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदाता पहचान पत्र बनवाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा ECINET के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने पात्र युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक जितेन्द्र कुमार पटेल, रमेश कुमार पटेल, अंजेला लकड़ा, रश्मि निबरगिया, माधुरी प्रधान, ऋतुराज भोई एवं आशुतोष मालवीय सहित स्वीप कैंपस एम्बेसडर मोजेश कुमार और देवकी बुढ़ेक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इस विशेष शिविर का उद्देश्य युवाओं में मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, पात्र विद्यार्थियों को मतदाता सूची से जोड़ना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!