रणेश्वर रामचंडी मंदिर में 18 अक्टूबर को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 5 हजार से अधिक लोग होंगे लाभान्वित

- शारदीय नवरात्रि पर कोलता समाज युवा प्रकोष्ठ (रायपुर संभाग) की जनहितैषी पहल
- विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम देगी निःशुल्क परामर्श व जांच सेवाएं
गढ़फुलझर / बसना:शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर युवा प्रकोष्ठ कोलता समाज (रायपुर संभाग) द्वारा मानव सेवा के उद्देश्य से एक दिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आगामी रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को रणेश्वर रामचंडी मंदिर परिसर, गढ़फुलझर में सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में अंचल के 5,000 से अधिक जरूरतमंद ग्रामीणों एवं मरीजों के पहुंचने और स्वास्थ्य लाभ लेने की संभावना है।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम देगी सेवाएं
शिविर में कोलता समाज के अनुभवी एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उपस्थित रहकर मरीजों का परीक्षण करेगी। सेवा देने वाले प्रमुख चिकित्सकों में डॉ. केशव साहू (MBBS, फैमिली मेडिसिन व CEMoC – CMC वेल्लोर), डॉ. विमल कुमार भोई (MBBS), डॉ. राजश्री भोई (MBBS, MD – मेडिसिन), डॉ. राजेश प्रधान (MBBS), डॉ. अमित भोई (MBBS, MD – एनेस्थीसिया) एवं डॉ. संगम स्वामी (MBBS, MD – पैथोलॉजी) शामिल हैं।
युवा प्रकोष्ठ कोलता समाज (रायपुर संभाग) के अध्यक्ष राजेश प्रधान एवं सचिव विनय प्रधान ने बताया कि ग्रामीण अंचल तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं निःशुल्क पहुंचाने के संकल्प के साथ यह महाशिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न रोगों की जांच, चिकित्सकीय परामर्श और पैथोलॉजी मार्गदर्शन उपलब्ध रहेगा।
आयोजन समिति ने गढ़फुलझर सहित आसपास के सभी ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रवासियों से समय पर पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
एक नज़र में शिविर विवरण:
- दिनांक: 18 अक्टूबर 2026 (रविवार)
- समय: प्रातः 8:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक
- स्थान: रणेश्वर रामचंडी मंदिर परिसर, गढ़फुलझर
- आयोजक: युवा प्रकोष्ठ कोलता समाज (रायपुर संभाग)
- संपर्क सूत्र: 9617611433, 8770812080





























