सरायपाली

सिमरन पैलेस में गरबा उत्सव की धूम: रामअवतार हॉस्पिटल सरायपाली रहा मुख्य प्रायोजक, डॉ. संजय व डॉ. शैलेश अग्रवाल की रही गरिमामयी उपस्थिति

काकाखबरीलाल@​सरायपाली। स्थानीय सिमरन पैलेस में दुर्गा वाहिनी समिति द्वारा आयोजित गरबा उत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन में नगर के प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थान रामअवतार हॉस्पिटल, सरायपाली ने मुख्य प्रायोजक (मेन स्पॉन्सर) के रूप में अहम भूमिका निभाई। ​कार्यक्रम में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि रामअवतार हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. शैलेश अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ. संजय अग्रवाल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे पारंपरिक उत्सव समाज में सकारात्मक ऊर्जा, उत्साह और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।

​गरबा उत्सव के दौरान पारंपरिक परिधानों में सजे युवक-युवतियों और महिलाओं ने डांडिया की थाप पर देर रात तक समां बांधा। मुख्य प्रायोजक रामअवतार हॉस्पिटल की सक्रिय सहभागिता ने इस आयोजन को भव्य स्वरूप देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। समिति के पदाधिकारियों ने उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में निरंतर सहयोग के लिए रामअवतार हॉस्पिटल प्रबंधन और उपस्थित चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!