सरायपाली

प्राथमिक विद्यालयों में हुआ मॉडल परख परीक्षा का आयोजन

 

सरायपाली@ काकाखबरीलाल।NCERT दिल्ली द्वारा माह दिसंबर 2024 को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले परख परीक्षा की पूर्व तैयारी हेतु विकासखंड सरायपाली के 249 प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा तीसरी छठवीं एवं नवमी में अध्ययनरत बच्चों के मानसिक योग्यता की जाँच एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षमता विकास हेतु परख परीक्षा प्री टेस्ट का आयोजन एम सुधीश संचालक समग्र शिक्षा कार्यालय छ.ग., एम आर सावंत जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद, के एन चंद्राकर डीएमसी महासमुंद, प्रकाशचंद्र मांझी बीईओ सरायपाली एवं सतीश स्वरूप पटेल बीआरसीसी सरायपाली के मार्गदर्शन में किया गया। आज विकासखंड शिक्षा अधिकारी पीसी मांझी जी एवं ऋषि प्रधान सहायक नोडल परख सरायपाली द्वारा विकासखंड के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया गया जिसमें प्राथ. शाला लक्ष्मीपुर ,बोडेसरा, बीजातिपाली,बाराडोली का निरीक्षण किया गया। प्राथमिक शाला बोडेसरा में निरीक्षण के दौरान बीईओ मांझी जी के द्वारा बच्चों को ओएमआर शीट भरने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया एवं बच्चों को उक्त परीक्षा हेतु शुभकामनायें दी गई,तथा प्रत्येक शनिवार परख परीक्षा आयोजित करने हेतु बनमोती भोई प्रधान पाठक बोडेसरा एवं समस्त स्टॉफ की जमकर तारीफ की। ज्ञात हो की कक्षा तीसरी, छठवीं एवं नवमीं के बच्चों में उच्च स्तरीय मानसिक दक्षता के जाँच हेतु यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर माह दिसंबर 2024 को पूरे भारत वर्ष में आयोजित की जाएगी जिसके पूर्व तैयारी हेतु विकासखंड सरायपाली के PLC शिक्षकों द्वारा प्रश्न पत्र तैयार कर तीसरी कक्षा में अध्ययनरत बच्चों का प्रतिदिन ओएमआर शीट के माध्यम से परीक्षा में लिया जा रहा है । इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर निरीक्षण समिति का गठन भी किया गया है जिसमें विकासखंड स्तर पर बीईओ एवं बीआरसीसी तथा संकुल स्तर पर संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक निरीक्षण करते हुए प्रतिदिवस कार्यालय को जानकारी प्रदान कर रहे हैं । उक्त कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन विकासखंड के समस्त प्राचार्यों,संकुल समन्वयकों एवं पीएलसी समूह के सक्रिय शिक्षकों की मार्गदर्शन में हो रहा है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी पीसी मांझी जी ने सभी विद्यालयों में मॉडल परख परीक्षा आयोजित कर विकासखंड सरायपाली को एक नए आयाम तक ले जाने हेतु शुभकामनायें दी है।*

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!