सरायपाली

सरायपाली: शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम बच्चों का प्रभात फेरी गांव भ्रमण कर विद्यालय प्रांगण पहुंचा।बच्चों ने भारत माता की जय, गणतंत्र दिवस अमर रहे के नारों से गगन गुंजायमान हुआ। तत्पश्चात ध्वजारोहण मालगुजार नरोत्तम नायक, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष सरस्वती चौहान, प्रधान पाठक दुर्वादल दीप, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उत्तरा नायक ने भारत माता, मां सरस्वती ,छत्तीसगढ़ महतारी एवं तिरंगे झंडे की महाराज नकुल दास के मंत्रोपचार से पूजा अर्चना कर राष्ट्रगान,राष्ट्रगीत के साथ ध्वज को सलामी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिंदी, छत्तीसगढ़ी ,उड़िया,पंथी नृत्य, राउत नाचा, भांगड़ा,सुआ, रीमिक्स ,देश भक्ति गीतों पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किये । दर्शकों ने नृत्य का भरपूर आनंद लेते रहे और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बच्चों का उत्साह वर्धन करते रहे। हर गीतों पर पैसों की बौछार होती रही। कार्यक्रम में पूर्व छात्र-छात्राओं ने भी अपनी प्रस्तुति देकर पुराने दिनों की यादों को ताजा किये। प्रतिभागियों पुरस्कार को देकर प्रोत्साहित किया गया।
मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!