छत्तीसगढ़

किशोरी स्वास्थ्य व स्वच्छता को लेकर रामअवतार हॉस्पिटल ने स्कूलों में चलाया जागरूकता अभियान, डॉ. संजय अग्रवाल ने दिए स्वास्थ्य टिप्स

 

काकाखबरीलाल @ ​सरायपाली: क्षेत्र के प्रतिष्ठित रामअवतार हॉस्पिटल, सरायपाली द्वारा विभिन्न विद्यालयों में छात्राओं के स्वास्थ्य, पोषण और व्यक्तिगत स्वच्छता को लेकर विशेष ‘किशोरी जागरूकता अभियान’ का आयोजन किया गया। यह जागरूकता कार्यक्रम इवास इंग्लिश मीडियम स्कूल झिलमिला, जवाहर नवोदय विद्यालय छिंदपाली, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अर्जुण्डा तथा सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय सरायपाली में आयोजित हुआ।

​शिविर में रामअवतार हॉस्पिटल के वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक व हार्मोनल बदलावों, व्यक्तिगत स्वच्छता (माहवारी स्वच्छता प्रबंधन), संतुलित आहार और एनीमिया (खून की कमी) की रोकथाम के संबंध में विस्तार से चिकित्सकीय मार्गदर्शन दिया।

​छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ. संजय अग्रवाल ने कहा कि किशोरावस्था जीवन की नींव का समय होता है। अक्सर झिझक या जानकारी के अभाव में छात्राएं अपनी शारीरिक समस्याओं पर खुलकर बात नहीं कर पाती हैं, जिससे आगे चलकर संक्रमण व अन्य स्वास्थ्य जटिलताओं का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने माहवारी के दौरान सुरक्षित व स्वच्छ तरीके अपनाने, सेनेटरी पैड के सही उपयोग व सुरक्षित निस्तारण तथा भोजन में हरी सब्जियां और आयरन युक्त आहार शामिल करने पर विशेष जोर दिया।

​कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने स्वास्थ्य से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका डॉ. अग्रवाल ने सरल और वैज्ञानिक ढंग से समाधान कर उनकी भ्रांतियां दूर कीं।

​सभी विद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षकों और प्रबंधन ने रामअवतार हॉस्पिटल व डॉ. संजय अग्रवाल की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली छात्राएं, शिक्षिकाएं एवं अस्पताल की मेडिकल टीम उपस्थित रही।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!