छत्तीसगढ़

20 सितंबर को बसना में लगेगा नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 20 सितंबर 2026 को नेत्र संबंधी विशेष जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं फेको तथा ओकुलोप्लास्टिक सर्जन डॉ. देवेश अग्रवाल (MBBS, DO, FCO, FOO) द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी।
शिविर में आंखों के पर्दे व पुतली की जांच, ड्राई आई, आंखों की एलर्जी, कम दिखाई देना, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा (कालाबिंद), तिरछी आंख (भेंगापन) सहित विभिन्न नेत्र संबंधी समस्याओं की जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जरूरत के अनुसार आंखों की सर्जरी संबंधी परामर्श भी दिया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार आयुष्मान कार्ड, टीपीए, इंश्योरेंस, CGHS एवं CSPDL के माध्यम से निःशुल्क इलाज एवं ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। शिविर का आयोजन अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद में होगा। संपर्क के लिए 91312 76828 एवं 7773086100 नंबर जारी किए गए हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!