सांकरा

सांकरा:सब्जी खरीदकर लौट रहे ग्रामीण की हादसे में मौत

सांकरा।ग्राम पेन्ड्रावन में दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में थाना सांकरा पुलिस ने जांच एवं गवाहों के बयान तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दूसरी मोटरसाइकिल के अज्ञात चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पेन्ड्रावन निवासी बृजलाल सिदार (55 वर्ष) पिता जैतराम सिदार 8 सितंबर 2026 को शाम करीब 4:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल प्लेटिना क्रमांक CG06 GP 9311 से सब्जी खरीदने ग्राम सल्डीह बाजार गए थे। सब्जी खरीदकर शाम करीब 6:30 बजे वापस घर लौटते समय ग्राम पेन्ड्रावन में साहू किराना स्टोर्स के सामने पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक CG06 C 7740 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में बृजलाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसी दिन रात करीब 10:20 बजे उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मर्ग जांच के दौरान परिजनों एवं गवाहों के बयान तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मोटरसाइकिल क्रमांक CG06 C 7740 के चालक की लापरवाही सामने आने पर थाना सांकरा में अपराध क्रमांक 0192/26 के तहत धारा 106(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी चालक की पहचान एवं मामले की आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!